home page

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पचास हजार का इनामी गाे तस्कर

 | 
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पचास हजार का इनामी गाे तस्कर


प्रयागराज, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम ने मंगलवार को पचास हजार के ईनामी गौतस्कर काे शिवकुटी थाना क्षेत्र के चन्द्रशेखर आजाद पार्क के पास से गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अहमदपुर असरौली गांव निवासी मोहम्मद इब्राहिम पुत्र मो. हारुन है। इसके खिलाफ प्रयागराज के पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ जिले के देल्हूपुर थाने में गौ-वध एवं पशुक्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 17जनवरी 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों द्वारा इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश राय के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक गुलजार सिंह एवं उनकी टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को एसटीएफ की टीम ने शिवकुटी थाना क्षेत्र में चन्द्रशेखर आजाद पार्क के पास से उपरोक्त आरोपित को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के बरषण्डा गांव से 16 जनवरी की रात गायों की हत्या कर सिर को नदी में फेंक दिया और मांस बेचने के लिए वहां से चला गया था। हालांकि इस संबंध में देल्हूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जहां उसकी गिरफ्तारी के लिए पचास हजार का ईनाम घोषित कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल