दुष्कर्म मामले का आरोपित गिरफ्तार
प्रयागराज, 18 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सरायइनायत थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी सोने लाल पटेल (19) पुत्र जयराम पटेल है। इसके खिलाफ सराय इनायत थाने में धारा-64/351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम के उपनिरीक्षक मनोज यादव एवं उपनिरीक्षक अंकित सिंह ने मुखबिर की सूचना पर सरायइनायत क्षेत्र के सीएचसी कोटवा बनी के पास से बुधवार को आराेपित काे गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम का कहना है कि एक महिला को इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉलिंग के दौरान स्क्रीनशॉट लेकर ब्लैकमेल किया और उसे धमकाकर दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर 12 मार्च 2026 को मामला दर्ज किया गया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

