पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर दी, आरोपित गिरफ्तार
प्रयागराज, 07 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती थाना की पुलिस टीम ने शनिवार काे हत्या का खुलासा करते हुए मृतका के आरोपित पति के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए को जेल भेज दिया। पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त औजार सिलबट्टा बरामद किया है। पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या की थी।
पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर देहमाफी (मंदरी) गांव निवासी सुमन कुमार उर्फ भैयालाल पासी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित को अपनी पत्नी के भतीजे के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद में उसने पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आराेपित फरार हाे गया। पुलिस ने उसे रेलवे की समर्पित माल गलियारा (डीएफसी) लाइन के डाट पुल के पास मंदरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

