home page

हत्या मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

 | 
हत्या मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार


प्रयागराज, 22 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया थाने की पुलिस टीम ने रविवार को हत्या मामले फरार एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित हंडिया थाना क्षेत्र के अहिरी गांव निवासी सुरेन्द्र बहादुर सिंह है। उसके खिलाफ वर्ष 2026 में हंडिया थाने में धारा-103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार था। पुलिस की टीमें लगातार तलाश कर रही थी। आज उसे गिरफ्तार कालिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल