home page

महाराष्ट्र में हत्या के आरोपित दो वांछित प्रयागराज से गिरफ्तार

 | 
महाराष्ट्र में हत्या के आरोपित दो वांछित प्रयागराज से गिरफ्तार


एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने नैनी से दबोचा, चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप

प्रयागराज, 10 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र में हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को शनिवार को एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कापुरबावड़ी थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित थे। एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से शनिवार को नैनी क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र का निवासी संतोष कनौजिया और अमित सिंह है। दोनों को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई की जा रही है, ताकि उन्हें महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा जा सके।

एसटीएफ के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कापुरबावड़ी थाने में धाराओं में मामला दर्ज है। हत्या के इस मामले में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने एसटीएफ उत्तर प्रदेश से सहयोग मांगा था। इसके बाद एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपितों की तलाश शुरू की। निरीक्षक सत्य प्रकाश राय के निर्देशन में टीम ने अभिसूचना संकलन किया। शनिवार को उपनिरीक्षक विनय तिवारी और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने नैनी क्षेत्र से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप

पूछताछ में सामने आया कि 29 सितंबर 2026 को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के वितणसर मानपाड़ा क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख और कारपोरेटर के चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन आरोपितों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि संतोष कनौजिया और अमित सिंह फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों प्रयागराज आ गए थे।

गिरफ्तार संतोष कनौजिया वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि अमित सिंह भी वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों को नैनी थाने में दाखिल कराया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस और संबंधित न्यायालय के माध्यम से की जा रही है।

एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र में हत्या के मामले में वांछित दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सूचना संकलित की जा रही थी। सटीक जानकारी मिलने के बाद टीम ने नैनी क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिससे उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल