home page

किशोरी काे सकुशल बरामद कर पुलिस ने अपहरणकर्ता काे किया गिरफ्तार

 | 
किशोरी काे सकुशल बरामद कर पुलिस ने अपहरणकर्ता काे किया गिरफ्तार


प्रयागराज, 21 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को गत दिनों किशोरी के अपहरण मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही किशाेरी काे भी सकुशल बरामद करने में पुलिस टीम सफल रही। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज के माण्डा थाना क्षेत्र के कोसड़ाकला कंदवा गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ दीपू पुत्र दानबहादुर है। इसके खिलाफ माण्डा थाना में धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गिरधरपुर पेट्रोल पम्प के पास माण्डा-कोरांव मार्ग से आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया और किशाेरी काे भी सकुशल बरामद कर लिया गया। आराेपित के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया ।

उल्लेखनीय है कि 9 जनवरी 2026 को 17 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से इसकी लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विवेचना के दौरान धारा-64(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल