home page

तीन घरों का ताला तोड़कर दो नाली बंदूक सहित लाखों की चोरी, मौके पर पुलिस टीम

 | 
तीन घरों का ताला तोड़कर दो नाली बंदूक सहित लाखों की चोरी, मौके पर पुलिस टीम


प्रयागराज, 24 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र के नेम तिवारी का पूरा गांव में मंगलवार देर रात चोर तीन घरों का ताला तोड़कर लायसेंसी बंदूक सहित लाखों रूपए की सम्पत्ति उठा ले गए। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस टीम जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार कहना है कि चोर जगने पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के नेम तिवारी का पूरा गांव निवासी सुरेश तिवारी और करुणेश तिवारी ने चोरी की सूचना दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और जांच शुरू दी है। पीड़ित सुरेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 1 बजे बदमाश घर में दाखिल हुए। जब परिजनों की नींद खुली और उन्होंने विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की। फायरिंग की आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पीड़ितों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल नवाबगंज पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर करीब एक घंटे बाद पहुंची। सुरेश तिवारी ने बताया कि उनका गांव नवाबगंज थाने से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।

डीसीपी गंगानगर का कहना है कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक एवं सर्विलांस टीमों को लगाया गया है। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। यह जानकारी पीड़ित सुरेश तिवारी द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल