home page

ए.एन.टी.एफ टीम के हत्थे चढ़ा हेरोइन तस्कर, चौंसठ लाख की हेरोइन बरामद

 | 
ए.एन.टी.एफ टीम के हत्थे चढ़ा हेरोइन तस्कर, चौंसठ लाख की हेरोइन बरामद


प्रयागराज, 24 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार को ए.एन.टी.एफ. की प्रयागराज युनिट ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सदस्य को गिरफ्तार किया। यह जानकारी टीम के प्रभारी सतेंद्र प्रधान ने दी ।

उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालाें के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना क्षेत्र में सप्लाई डीपो के समीप से संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। टीम ने उसके कब्जे से 315.45 ग्राम अवैध हेरोइन (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 64 लाख रूपये), 2 मोबाइल फोन, 20 अदद जिपर थैली, एक स्कूटी एवं 2,260 रूपये नगद बरामद किया है। यह गिरफ्तारी सतेंद्र प्रधान, मनीष कुमार और टीम के सत्येश राय और राजेश यादव ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य का कहना है कि इस सम्बंध में कैंट थाने में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल