home page

गांजा तस्कर गिरफ्तार, 26 लाख का गांजा बरामद

 | 
गांजा तस्कर गिरफ्तार, 26 लाख का गांजा बरामद


प्रयागराज, 29 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले युवक को प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यह जानकारी रविवार को एएनटीएफ प्रभारी प्रयागराज युनिट सतेन्द्र प्रधान ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक करेली थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी विकास पाल पुत्र राम औतार पाल है। टीम ने इसके कब्जे से 52 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 26 लाख रुपए है। इसके साथ ही एक कार, एक मोबाइल फोन और 400 रूपये नकद बरामद किया है। उत्तर प्रदेश एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को मुखबिर की सूचना पर नैनी पुलिस टीम का सहयोग लेते हुए प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में आजाद गौशाला पुराना पुल से अरैल बन्धे से विकास पाल को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल