home page

नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या

 | 
नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या


प्रयागराज, 02 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम में सोमवार देर शाम नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या क्यों किया। आत्महत्या के कारण की स्पष्ट जानकारी जांच के बाद ही हो पाएगी।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि झूंसी के त्रिवेणीपुरम निवासी देवराज शर्मा की पुत्री रितु शर्मा (18) सोमवार देर शाम कमरे के अंदर गोली लगने से अचानक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू दी है। पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रही थी। उसने किस वजह से आत्महत्या की यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की ओर से प्रार्थना पत्र लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल