खेत में मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या की आशंका
प्रयागराज, 13 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुबारा जगदीशपुर गांव के ट्रैक्टर चालक का शव शुक्रवार को खेत में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि परिवार से तहरीर लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि नवाबगंज के दुबारा जगदीशपुर गांव निवासी भाईलाल प्रजापति (40) पुत्र बांकेलाल का शव शुक्रवार को घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत में शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिवार वालों का कहना है कि गुरूवार की रात घर से खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर निकला और वापस नहीं लौटा। शुक्रवार को सुबह उसका शव धान के खेत में पाया गया। परिवार से इस संबंध में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

