home page

प्रयागराज में किशोर का शव आम के पेड़ से लटका मिला, हंगामे के बाद मुकदमा दर्ज

 | 
प्रयागराज में किशोर का शव आम के पेड़ से लटका मिला, हंगामे के बाद मुकदमा दर्ज


प्रयागराज, 13 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के भदारी गांव में गुरुवार देर रात एक किशोर का शव घर के बगल आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार भदारी गांव निवासी शुभम (16) का शव घर के पास स्थित आम के पेड़ में लटका पाया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने जब शव देखा तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और देर रात तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि भदारी गांव में एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल