home page

प्रयागराज : फर्जीवाड़े मामले का फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

 | 
प्रयागराज : फर्जीवाड़े मामले का फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार


प्रयागराज, 04 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाने की पुलिस ने रविवार को फर्जीवाड़ा एवं धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को अल्लापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बाघम्बरी हाउस स्कीम अल्लापुर निवासी जयप्रकाश उर्फ रोहित पुत्र कृष्ण मोहन श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल समेत विभिन्न धाराओं में इसी वर्ष मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से जय प्रकाश फरार था। पुलिस काफी समय से मामले में वांछित जय प्रकाश की तलाश कर रही थी।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कमिश्नरेट पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ही धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से जुड़े मामलों में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल