home page

चोरी मामले में दो युवक गिरफ्तार, जेवर और नकदी बरामद

 | 
चोरी मामले में दो युवक गिरफ्तार, जेवर और नकदी बरामद


प्रयागराज, 29 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित एयरपोर्ट थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से चोरी का पीली धातु का मंगलसूत्र का पेंडल, नाक की कील, माथबिंदी, कान के झुमके और 150 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव निवासी राज पुत्र करन सिंह उर्फ झल्लर और भावेश पुत्र बलराम उर्फ बल्लू है। पुलिस टीम दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में एयरपोर्ट थाने में दर्ज चोरी के मुकदमें की जांच की जा रही थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि घटना से जुड़े दो युवक फुलवारी बाग, कटहुला गौसपुर के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान भावेश के पास से एक जोड़ी कान के झुमके, माथबिंदी और 150 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं राज के कब्जे से मंगलसूत्र का पेंडल और नाक की कील बरामद की गई। पुलिस ने सभी जेवर पीली धातु के बताए हैं।

पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में एयरपोर्ट थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल