home page

विवाद के बाद युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर फरार हुआ चालक, मुकदमा दर्ज

 | 
विवाद के बाद युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर फरार हुआ चालक, मुकदमा दर्ज


प्रयागराज, 10 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाना क्षेत्र के सोमवार रात विवाद के बाद एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों का आरोप है कि विवाद के बाद कुचलकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि सोरांव थाना क्षेत्र के सराय लिली बरचनपुर गांव निवासी रोहित यादव(27) पुत्र अमर सिंह सोमवार की शाम घर से अशोक नगर स्थित भट्ठे पर किसी से काम के सिलसिले में गया। जहां ट्रैक्टर चालक पवन से उसका विवाद हो गया और उसने रोहित को कुचल दिया। घटना की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे तो भट्ठा मालिक पप्पू पांडेय और ट्रैक्टर चालक पवन वहां से भाग चुके थे। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

घटना के संबंध में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल