home page

प्रयागराज : फाफामऊ में विवाहिता की हत्या के मामले में आरोपित गिरफ्तार

 | 
प्रयागराज : फाफामऊ में विवाहिता की हत्या के मामले में आरोपित गिरफ्तार


-पुलिस ने मलाका मंदाकिनी विहार कॉलोनी से पकड़ा

प्रयागराज, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फाफामऊ थाना क्षेत्र में विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक रस्सी बरामद किया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नवाबगंज थाना क्षेत्र के सराय जयराम गांव निवासी रमेश चन्द्र सरोज है। वह वर्तमान में मलाक हरहर स्थित मलाका मंदाकिनी विहार कॉलोनी में रहे रहा था। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक रस्सी भी बरामद की है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने बताया कि वादी की पुत्री को परिजनों के साथ मिलकर प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने के आरोप में दी गई तहरीर के आधार पर फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मंगलवार को मलाका मंदाकिनी विहार कॉलोनी से आरोपित को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 85 और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक सिंह यादव, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक सौमित्र सिंह, कांस्टेबल दीपक पासवान, कांस्टेबल मनीष कुमार और महिला आरक्षी सुषमा पाल शामिल रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल