home page

प्रयागराज : खेत में मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस

 | 
प्रयागराज : खेत में मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस


प्रयागराज, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मेजा थाना क्षेत्र में गुरुवार को धान के खेत में एक किसान का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या सिर में किसी हथियार से वारकर की गई है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि धान के खेत में एक किसान का शव मिला है। उसके सिर में चोटों के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान मेजा क्षेत्र के बैरहना गांव निवासी प्रेमचंद यादव(50) के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। इस संबंध में परिवार से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल