पुलिस ने हाेटल में मारा छापा, अनैतिक देह व्यापार की आशंका पर सात महिलाएं और कुछ पुरुष हिरासत में
प्रयागराज, 12 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ पर स्थित एक होटल में अनैतिक देह व्यापार मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस टीम ने गुरुवार को दबिश देकर सात महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर पुष्कर वर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि सराय इनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ के पास स्थित हरिओम होटल में अनैतिक देह व्यापर का मामला सामने आया है। सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर मौके से सात महिलाएं और कुछ पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। होटल मालिक त्रिभुवन सिंह पुत्र स्वर्गीय घीना सिंह की तलाश की जा रही है। इस संबंध में होटल मालिक के खिलाफ जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

