home page

प्रयागराज : हुक्का बार में पुलिस की छापेमारी, आठ गिरफ्तार

 | 
प्रयागराज : हुक्का बार में पुलिस की छापेमारी, आठ गिरफ्तार


प्रयागराज, 26 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित

नैनी थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में संचालित हुक्का बार में पुलिस ने बुधवार को आकस्मिक छापा मारकर आठ युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों के सेवन के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नैनी पुलिस को काजुजा रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अचानक जांच की और मौके पर कुछ लोग तंबाकू युक्त हुक्का पीते मिले, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें चंद्र प्रकाश, प्रतीक देव वर्मन, अनुराग राय, आशीष कुमार, करीम खान, मिजान खान, शुभम कुमार और आरिफ शामिल हैं। इसके अलावा 17 और 15 वर्ष के दो नाबालिगों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, मौके से 14 हुक्का, तीन हुक्का पाइप, 17 चिलम, एक इलेक्ट्रिक हीटर, 14 प्लास्टिक पाइप, एक चिमटा, 29 बंद पैकेट फ्लेवर तंबाकू, पांच खुले डिब्बों में फ्लेवर तंबाकू, एक इलेक्ट्रिक तराजू, एक हुक्का ब्लोअर और एक खुला चारकोल का डिब्बा बरामद किया गया।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर नैनी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 430/2026 के तहत सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 4/21 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी बृजकिशोर गौतम, उपनिरीक्षक विक्की कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक रिषभ पटेल, आरक्षी विकास उपाध्याय, जैकम सिंह, विश्वराज सिंह और रामकिशुन शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल