home page

घर से कोचिंग गई चार छात्राएं गायब, मुकदमा दर्ज कर तलाश जारी

 | 
घर से कोचिंग गई चार छात्राएं गायब, मुकदमा दर्ज कर तलाश जारी


प्रयागराज, 29 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मऊआइमा थाने में रविवार को चार छात्राओं के गायब होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस कहना है कि छात्राएं घर से कोचिंग करने के लिए निकली और वापस घर नहीं लौटी।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि शनिवार को चार छात्राएं घर से कोचिंग करने के लिए निकली और वापस नहीं लौटी। देर होती देख परिवार के लोग उनकी खोज बीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में रविवार को परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। डीसीपी गंगानगर ने बताया कि चारों छात्राओं की तलाश के लिए छह टीमों का गठन कर दिया गया है। सर्विलांस की टीमें सक्रिय हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल