प्रयागराज में दुष्कर्म व पॉक्सो मामले के 3 आरोपित गिरफ्तार
प्रयागराज, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाने की दर्ज दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा निवासी नितिन शुक्ला , विकाश पाण्डेय , निवासी झलवा तथा वंश यादव , निवासी झलवा चौराहा शामिल हैं। तीनों के खिलाफ धूमनगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 132/2026, धारा 64(2)(M), 123, 351(2) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। तीनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी नितिन शुक्ला के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी नगर ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

