home page

प्रयागराज में तीन जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा, 22 गिरफ्तार

 | 
प्रयागराज में तीन जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा, 22 गिरफ्तार


प्रयागराज में तीन जुए के अड्डों पर पुलिस का छापा, 22 गिरफ्तार


-एक लाख 26 हजार 150 रुपये नकद और ताश के 156 पत्ते बरामद, करेली, एयरपोर्ट और कीडगंज पुलिस ने की कार्रवाई

प्रयागराज, 17 अक्टूबर (हि.स.)। सार्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाते हुए तीन स्थानों पर कार्रवाई की। करेली, एयरपोर्ट और कीडगंज थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक लाख 26 हजार 150 रुपये नकद और ताश के 156 पत्ते बरामद किए। सभी मामलों में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 22 लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

उन्हाेंने बताया कि करेली थाना पुलिस ने 16 अक्टूबर की रात सूचना पर अकबरपुर क्षेत्र में छापा मारकर जुआ खेलने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें समीर अहमद उर्फ शेबू, गुलाब अहमद उर्फ पप्पू, अकील अहमद, इरशाद उर्फ नाटे, अरमान, माजिद अली और अनीश शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से जुए की फड़ से 19,150 रुपये और तलाशी के दौरान 9,640 रुपये नकद बरामद किए।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मोहिनी चौराहे से एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में अनूप कुमार पटेल, अनिल कुमार पटेल, रामसरन पटेल, चरन सिंह पटेल, राहुल पटेल और धर्मेंद्र भारतीय शामिल हैं। पुलिस ने जुए की फड़ से 9,500 रुपये और आरोपितों की तलाशी में 5,700 रुपये नकद बरामद किए।

इसी तरह कीडगंज थाना पुलिस ने न्यू बैरहना में करन निषाद की गैराज के पास कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें गुड्डू निषाद, सत्यम सिंह पटेल, दीपू केसरवानी, दिनेश केसरवानी, अबु कैश सिद्दिकी, लवकुश चौरसिया, दीपू निषाद, राजेंद्र कुमार केसरवानी और प्रिंस केसरवानी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से जुए की फड़ के 91,500 रुपये और आरोपितों की तलाशी में 10,500 रुपये नकद बरामद किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल