home page

शाहजहांपुर में युवक का कार के अंदर मिला शव, अवैध हथियार बरामद

 | 
शाहजहांपुर में युवक का कार के अंदर मिला शव, अवैध हथियार बरामद


शाहजहांपुर,27 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का गोली लगा शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव में वीरमपुर-सदापुर रोड के किनारे एक खेत में कार के अंदर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक को गोली लगी हुई थी। शव की पहचान नई बस्ती दलेलगंज निवासी कुलदीप राठौर (36) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि युवक एक विवाह समारोह में आया था। फोरेंसिक टीम को कार के अंदर से एक अवैध हथियार बरामद हुआ है और प्रथम दृष्टया उसी से गोली चली है।

एएसपी ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे गई है। पुलिस ने अवैध हथियार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा