home page

हमीरपुर : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 | 
हमीरपुर : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज


हमीरपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे मौदहा कस्बे में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला रविवार को सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले के एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी कस्बे से फरार हो गया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायती पत्र में बताया कि आरोपित घर में घुसकर छत पर पहुंचा, जहां किशोरी सो रही थी। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित धमकी देकर मौके से फरार हो गया है। मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने रविवार को शाम बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली में आरोपित सलमान पुत्र बड्डे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा