home page

सिद्धार्थनगर में 238 शीशी कोडीन सीरप बरामद, पुलिस ने घेर कर युवक काे पकड़ा

 | 
सिद्धार्थनगर में 238 शीशी कोडीन सीरप बरामद, पुलिस ने घेर कर युवक काे पकड़ा


सिद्धार्थनगर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की बांसी कोतवाली पुलिस ने तेलौरा के पास एक व्यक्ति को 238 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सीरप तथा नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ अभिषेक महाजन ने बताया कि बांसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक की टीम को क्षेत्र गस्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि तेलौरा के पास एक मकान में एक व्यक्ति नशीली दवाई के साथ तेलौरा से रोहुआ रोड पर स्थित ट्रैवल एजेन्सी से कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर वे अपनी टीम के साथ रोहुआ रोड पर स्थित ट्रैवल एजेन्सी के पास पहुंचे। ट्रैवल एजेन्सी के पास बने मकान में एक व्यक्ति एक बैग व बोरा लिए खड़ा दिखाई दिया। घेर कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पकड़ा गया युवक खुद को सूर्य प्रकाश यादव पुत्र परशुराम यादव पता पिपरा नानकार थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर बताया । पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें 238 शीशी कोडीन सिरप व 2 डिब्बे में 10 टैबलेट के 50 पत्ते कुल 500 टैबलेट रैपर सहित निट्राजेपम व एक अदद मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि मेरी दोस्ती जुनैद नाम के लड़के से करीब एक माह पहले हुई थी ।जिसके पिता का नाम व पता मुझे नहीं मालूम है। वह मुझे 19 अक्टूबर को दोपहर में मिला और मुझसे कहा कि बैग व बोरे में जो माल पैक है, उसको तेलौरा ले जाकर बस में रखवा देना और बस का भाड़ा दे देना । आज माल लेकर मुम्बई भेजने के लिए ट्रैवल एजेंसी तेलौरा बाजार आया था। गिरफ्तारी व बरादगी के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुअसं 197/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया है। इस कार्य के लिए पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी