home page

पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली

 | 
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली


मीरजापुर, 01 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जिगना थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में शनिवार रात पुलिस ने एक मकान में पुलिस ने छापा मारा। यहां से तीन युवतियों और युवकों को बाहर निकाला गया।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने रविवार को बताया कि गौरा गांव के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा था कि कुछ युवक पिछले कई महीनों से किराये के मकान में बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे थे। आरोप है कि ये युवक रात में युवतियों को बुलाते हैं। शनिवार रात को भी एक युवती के पिता ने पीआरवी को सूचना दी कि उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर एक मकान में बुलाया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान की तलाशी ली और वहां से तीन युवतियों और युवकों को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और आक्रोश जताया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर मौजूद कुछ युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। किराएदारों के सत्यापन दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा