फिरोजाबाद पुलिस ने की गैंगस्टर की 13 लाख संपत्ति कुर्क
फिरोजाबाद, 28 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद की थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त भीमसेन की आगरा स्थित 13 लाख 39 हजार रूपये की अचल सम्पत्ति को कुर्क की है।
थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने राजस्व टीम के साथ शनिवार को थाना रामगढ पर दर्ज गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद से सम्बन्धित अभियुक्त भीमसेन पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम बुढाना थाना ताजगंज आगरा की अन्तर्गत धारा 14(1) गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में अचल सम्पत्ति एक आवासीय मकान नई आबादी खन्दौली रोड सत्ता कस्बा व तहसील एत्मादपुर, आगरा क्षेत्रफल 50.166 वर्गमीटर व एक आराजी संक्रमणीय भूमि मौजा अहारत तहसील एत्मादपुर, आगरा को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त भीमसेन द्वारा लगातार अपराध कारित कर अवैध धन अर्जित किया गया।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

