home page

जौनपुर में पांच वर्षीय बालिका का अपहरण, पाक्सो एक्ट में आराेपित गिरफ्तार

 | 
जौनपुर में पांच वर्षीय बालिका का अपहरण, पाक्सो एक्ट में आराेपित गिरफ्तार


जौनपुर , 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में जफराबाद थाना पुलिस द्वारा नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी ने बताया शुक्रवार की रात पांच वर्षीय बालिका घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान अभियुक्त सूरज निषाद पुत्र स्व. महेन्द्र निषाद द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर पास स्थित नदी किनारे झाड़ियों में ले जाने का आरोप है। बालिका की तलाश करते हुए परिजन मौके पर पहुँचे, जहाँ अभियुक्त बालिका के साथ मौजूद मिला। परिजनों के पहुँचने पर अभियुक्त मौके से फरार हो गया।घटना के सम्बन्ध में परिजन की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।मुखबिर की सूचना पर आरोपित सूरज निषाद धनेजा पुल के पास से घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र