home page

शाहजहांपुर में फावड़े से वार कर पत्नी की हत्या की

 | 
शाहजहांपुर में फावड़े से वार कर पत्नी की हत्या की


शाहजहांपुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पत्नी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) भंवरे दीक्षा अरुण ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भौती निवासी छत्रपाल का मंगलवार को पत्नी सोमवती (50) से विवाद हो गया। इस दौरान छत्रपाल ने सोमवती की फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग घर पहुंचे तो वहां सोमवती मृत पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब चार बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए।

एएसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा