वाराणसी : मकान में चल रही थी अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफाेड़, दो आराेपित गिरफ्तार
वाराणसी, 01 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में लंका थाना क्षेत्र अंर्तगत एक किराए के मकान में चल रही अवैध असलहा फैक्टरी का छापा मारकर खुलासा किया है। पुलिस ने माैके से दो आराेपित तस्करों को गिरफ्तार किया।
एडीसीपी वैभव बांगर ने रविवार काे पत्रकारों को बताया कि एक सिपाही पर हमला की घटना कारित हुई थी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी। जांच में अमन नाम के युवक काे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई ताे उसने असलहा फैक्टरी की जानकारी दी। अवैध असलहा फैक्टरी की
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें अमन काे लेकर सामने घाट की शिवाजी नगर कॉलोनी में स्थित किराए के मकान में पहुंची। कार्रवाई के
दाैरान अंजनी नंदन झा के परिजन मौजूद थे। तलाशी के दाैरान माैके पर असलहें बनाए जाते पाए गए। माैके से भतीन देसी पिस्टल .32 बोर, 143 जिंदा कारतूस, 24 खोखा कारतूस, हथियार बनाने की मशीनें, औजार, लोहे के टुकड़े, धातु, लिक्विड और नाप-तौल की मशीनें बरामद की गईं।
एडीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम इस गिरोह से संबंधित अंजनी नंदन झा, राजू तिवारी और राज विश्वकर्मा को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। इस
गिराेह से संबंधित आराेपिताें की गिरफ्तारी में पुलिस की टीम को लगाया गया है। बरामद हथियारों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। वही, इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को एक लाख का इनाम दिया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

