home page

सहारनपुर में एक लाख का इनामी मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

 | 
सहारनपुर में एक लाख का इनामी मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल


सहारनपुर, 29 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार दोपहर को थाना सरसावा ,थाना चिलकाना एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस का एक लाख रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में दो पुलिस कर्मी घायल हुए जबकि गोली से घायल बदमाश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने घायलों का हालचाल लिया।

डीआईजी ने पत्रकारों को बताया कि इलाके में बदमाशों की सूचना मिली थी, जिसके बाद सक्रिय हुई चिलकाना पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दिया चालक मोटरसाइकिल मोड़कर सरसावा की ओर भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली इंस्पेक्टर के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी इसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना पहुंची तो सरसावा और सर्विलांस टीम ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने गोली चलाई, जिसमें एक दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बदमाश का एक साथी फरार हो गया।

डीआईजी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में ये सफल ऑपरेशन हुआ हुआ है। मुठभेड़ में मारा गये बदमाश की पहचान थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव कपूरी का रहने वाला एहसान के रूप में हुई है। उस पर लूट, डकैती और रंगदारी समेत करीब 13 गंभीर मुकदमे दर्ज थे। नकुड़ थाने से हिस्ट्रीशीटर और डकैती के मामले वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस कार्रवाई में दारोगा और सिपाही घायल हुआ है। थाना प्रभारी विनोद के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी हैं, उन्हें भी चेकअप के लिया बुलाया गया है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक