home page

बागपत पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया फरार आरोपित, पैर में गोली लगने से घायल

 | 
बागपत पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया फरार आरोपित, पैर में गोली लगने से घायल


बागपत, 10 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की थाना बड़ौत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में पकड़कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ौत में भर्ती कराया गया। आरोपित पर एक भाजपा कार्यकर्ता को गाली देने और धमकाने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित रवि पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम बिजरोल, थाना बड़ौत का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ थाना बड़ौत में मुकदमा संख्या 635/26 धारा 351(2)/352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। सात सितंबर को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि आरोपित ने मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

बुधवार नौ सितंबर को पुलिस टीम संतोष चौहान तिराहा, आचार्य चतुरसेन रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपित घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपित के पास से अवैध तमंचा .315 बोर एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। जिसमें वह फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसकी गिरफ्तार कर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी