home page

हमीरपुर : पति सहित पांच लोगों पर दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

 | 
हमीरपुर : पति सहित पांच लोगों पर दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज


हमीरपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बीते एक साल पहले हुई शादी में विवाहिता ने बुधवार को पति सहित ससुरालियों पर मोटरसाइकिल और सोने की चौन की मांग लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर आराेपिताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मौदहा कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा निवासी सीमा प्रजापति ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह एक साल पहले गुढा निवासी शिवमिलन के साथ हुआ था। विवाह में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज़ और नकदी दिया था लेकिन उसका पति शिवमिलन, ससुर लच्छीराम, सास ललिता देवी, जेठ राममिलन, जेठानी पूजा अतिरिक्त दहेज़ के रूप में एक मोटरसाइकिल और सोने की जंजीर की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न और उसके साथ मारपीट करते थे। पीडिता ने बताया कि उसने काफी उत्पीड़न सहा लेकिन उनका उत्पीड़न लगातार बढता जा रहा है।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा