home page

मीरजापुर: 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 | 
मीरजापुर: 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार


मीरजापुर, 01 मई (हि.स.) जिले की सन्तनगर पुलिस ने शुक्रवार को वांछित 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया हैं।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि थाना सन्तनगर पर दर्ज मुकदमे से संबंधित 25 हजार रुपये के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया हैं। उसका नाम बिहार राज्य के निरंजनपुर निवासी परमहंस यादव हैं।

गिरफ्तारी के बाद थाना सन्तनगर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा