संभल निवासी किशोरी के शारीरिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार
| Jul 16, 2026, 20:10 IST
मुरादाबाद, 16 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर के थाना पाकबड़ा क्षेत्र में शादी का वादा कर किशोरी का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपित को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित को देर शाम न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
संभल निवासी किशोरी ने पाकबड़ा के नई बस्ती निवासी इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। क्षेत्राधिकारी हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम को आरोपित इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे को जेल भेज दिया गया है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

