बागपत पुलिस ने मुठभेड़ में दाे गाे तस्करों को किया गिरफ्तार
बागपत, 23 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में खेकड़ा पुलिस ने दो गो तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपित चांदीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और इसके खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज हैं जबकि दूसरा आरोपित मेरठ जिले का रहने वाला है।
खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के डूंडाहेड़ा गांव में 20 फरवरी को गो तस्करों ने तीन गोवंशों की हत्या कर अवशेष डूंडाहेड़ा गांव के पास डाल दिए थे। जिसको लेकर गौ रक्षा दल और हिंदू संगठनों ने हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और 22 फरवरी की रात्रि खेकड़ा पुलिस ने दो गौ तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गौ तस्करों के पास से तमंचा कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। यह लोग आवारा पशुओं को नशे का इंजेक्शन लगाकर पशुओं को बेहोश कर देते थे और उनकी हत्या कर उनको काटते थे।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपिताें में एक चांदी नगर थाना क्षेत्र के पांची गांव का रहने वाला इंतजार है, इसके खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज हैं जबकि दूसरा आरोपी मेरठ जनपद के थाना सरूरपुर क्षेत्र के जसड गांव का रहने वाला साजिद है । साजिद के खिलाफ गोकशी और अवैध शस्त्र अधिनियम में कई मुकदमे दर्ज हैं । पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। खेकड़ा थाना प्रभारी प्रभाकर केंदुर का कहना है की गोकशी की घटना के दो आरोपिताें को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है । दोनों आरोपित शातिर अपराधी हैं। जिनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे गौकशी और अवैध शास्त्र के दर्ज है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

