home page

वाराणसी में तीन लोगों को टक्कर से घायल कर पलटी थार वाहन, चालक गिरफ्तार

 | 
वाराणसी में तीन लोगों को टक्कर से घायल कर पलटी थार वाहन, चालक गिरफ्तार


वाराणसी, 05 जून(हि. स.)। वाराणसी में शुक्रवार की दोपहर में सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा मार्ग पर थार सवार सनी साहनी नामक युवक ने तेज रफ्तार में वाहन दौड़ते हुए तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। थार वाहन की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वे टक्कर मारने के बाद खुद भी पलट गई। मौके पर पहुंची सिगरा थाने की पुलिस ने थार चला रहे सनी साहनी को हिरासत में ले लिया। वहीं घायलों को तत्काल ही एम्बुलेंस से अस्पताल में भेजकर भर्ती करवाया।

सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि दोपहर के वक्त औरंगाबाद से लल्लापुरा की ओर थार वाहन लेकर निकले तीन लड़कों में सनी साहनी वाहन चला रहा था। बिना लाइसेंस लिए हुए अनुभवहीनता से वाहन चलाते हुए उसने पहले तीन लोगों को घायल किया। फिर एक दुकान पर टक्कर मारी और इसके बाद उसका वाहन पलट गया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने उसे गिरफ्तार का लिया है। थाने में उससे पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई हो रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद