सिद्धार्थनगर में 1.62 कुंतल गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार
सिद्धार्थनगर, 24 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर की शिवनगर दिडाई की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बेलगड़ी टोल प्लाजा के पास शौचालय के पास पांच प्लास्टिक के बोरों में रखा एक कुुंतल 62 किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि इसके तीन साथी फरार हाे गए हैं। बरामद गांजा की अंतर्राष्टीय बाजार में कीमत 85 लाख रुपये है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार ने बुधवार काे प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शाम को जनपद के थाना शिव नगर दिडाई की पुलिस ने बैलगड़ी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा के शौचालय के पास पांच प्लास्टिक के बोरे में रखे हुए एक कुंतल 62 किलो अवैध गांजा बरामद करते हुए एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अपना नाम श्याम उर्फ श्यामू दीक्षित पुत्र मनीराम निवासी सारा थाना फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद बताया। इसके तीन अन्य साथी वहां से भागने में सफल हो गये। बरामद गांजा की अंतर्राष्टीय बाजार में कीमत 85 लाख रुपये बताई जा रही है। इस प्रकरण में धारा 3/20एन डी पी एस ऐक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी

