home page

संभल में दुष्कर्म का फरार आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 | 
संभल में दुष्कर्म का फरार आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार


संभल में दुष्कर्म का फरार आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार


संभल में दुष्कर्म का फरार आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार


संभल , 21 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की चंदौसी कोतवाली पुलिस ने 60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपित को बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके पास से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

यह पुलिस मुठभेड़ बुधवार रात करीब 11 बजे चंदौसी कोतवाली के चंदौसी टी पॉइंट पर हुई। पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी बहजोई की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। पीछा करने पर आरोपी इस्लामनगर जाने वाली लिंक रोड पर मुड़ गया। आगे जाकर उसने अपनी बाइक रोकी और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी।

पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम नसीम पुत्र जमील अहमद, निवासी गोला गंज, कस्बा चंदौसी बताया। वह चंदौसी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 146/26 का नामजद अभियुक्त है। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी दक्षिणी कुलदीप सिंह और सीओ दीपक तिवारी मौके पर पहुंचे।

सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि अभियुक्त को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी भेजा गया है। उसके पास से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पीड़ित बुजुर्ग महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि उसे शराब लेने भेजा गया था और उसकी पत्नी के साथ नसीम बतौला, ईंट भट्टा मालिक विकास सहित तीन लोगों ने बलात्कार किया था। पुलिस ने नसीम बतौला के खिलाफ BNS 64(1) के तहत मामला दर्ज किया था।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar