home page

देवरिया: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

 | 
देवरिया: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बनकटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में वांछित एक आरोपित को रविवार गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना बनकटा में पंजीकृत मुकदमे के तहत आरोपित चन्द्रभूषण प्रसाद पुत्र रामजी प्रसाद, निवासी अहिरौली बघेल पर पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। आरोपित को आज मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौर्य एवं कांस्टेबल अश्वनी सरोज के साथ पुलिस टीम ने उसके घर से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक