शाहजहांपुर में पुलिस ने विभिन्न मामलों में 72 आरोपितों को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर, 03 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शनिवार-रविवार की रात को अलग-अलग थाना क्षेत्र से विभिन मामलों में वांछित तथा न्यायालय में पेश ना होने पर 72 आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने रविवार को बताया कि विभिन न्यायालयों द्वारा कोर्ट में पेश ना होने पर कई आरोपिताें के न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किए गए थे। पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित तथा एनबीडब्ल्यू वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने चौक कोतवाली, अल्हागंज, कलान तथा परौर क्षेत्र से दो-दो, सदर बाजार, जैतीपुर, खुदागंज, जलालाबाद तथा मिर्जापुर थाना क्षेत्र से एक-एक, रामचन्द्र मिशन थाना क्षेत्र से आठ और कांट, निगोही क्षेत्र से चार-चार, रोजा तथा पुवायां क्षेत्र से पांच-पांच, मदनापुर, तिलहर तथा बंडा क्षेत्र से तीन-तीन आराेपित गिरफ्तार किये गये हैं। इसके अलावा सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र से तेरह तथा सिंधौली थाना क्षेत्र से 11 आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा

