बांदा में टोंटी और नकदी चुराने वाले तीन चोर समेत चार गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
बांदा, 13 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में कोतवाली नगर पुलिस ने घर में घुसकर नलों की टोंटियां और नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपिताें समेत चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 25 नल की टोंटियां, आठ हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपित अभी फरार है।
सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आशुतोष त्रिपाठी के मुताबिक, 12 अगस्त को कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी अखिलेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 8/9 अगस्त की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और नलों की टोंटियां व नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं। इसी क्रम में सिविल लाइन चौकी पुलिस रात में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मवई बाईपास स्थित कृषि विश्वविद्यालय के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपित को भी पकड़ लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि 8/9 अगस्त की रात उन्होंने अपने एक अन्य साथी अब्दुल उर्फ पाव के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 चोरी की नल की टोंटियां, आठ हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मनी पुत्र खालिक, निवासी निम्नीपार, मर्दननाका, थाना कोतवाली नगर, बांदा,अमीर उर्फ हमजा पुत्र कलीम, निवासी छिपटहरी, मर्दननाका, थाना कोतवाली नगर, बांदा,अनस उर्फ पौड़ी पुत्र निजाम, निवासी छिपटहरी, मर्दननाका, थाना कोतवाली नगर, बांदा,
आबिद पुत्र जावेद, निवासी खांईपार, थाना कोतवाली नगर, बांदा ( चोरी का माल खरीदने का आरोपी) खरीदने वाला शामिल है। पुलिस के अनुसार चोरी की घटना में शामिल अब्दुल उर्फ पाव पुत्र गुड्डू, निवासी मर्दन नाका, थाना कोतवाली नगर, बांदा अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

