home page

बांदा में तमंचे के साथ अंतरजनपदीय शातिर गिरफ्तार

 | 
बांदा में तमंचे के साथ अंतरजनपदीय शातिर गिरफ्तार


बांदा, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में थाना मटौंध पुलिस ने अवैध असलहा लेकर घूम रहे एक अंतरजनपदीय शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

प्रभारी निरीक्षक मटौंध दीपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार काे उनके नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति इचौली रोड स्थित गैस एजेंसी के पास अवैध असलहा लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त की पहचान हृदेश उर्फ ब्रजेश पुत्र मलखान निवासी वाधवा खोड़ा, थाना कबरई, जनपद महोबा के रूप में की। थानाध्यक्ष मटौंध दीपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना मटौंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह