home page

मीरजापुर में 2.25 लाख की हेरोइन के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
मीरजापुर में 2.25 लाख की हेरोइन के साथ एक आरोपित गिरफ्तार


मीरजापुर, 30 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में चुनार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को 2.25 लाख रुपये की हेरोइन के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में चुनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पक्का पुल तिराहा बालूघाट के पास छापेमारी कर नान्हक सोनकर निवासी लाल दरवाजा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.50 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।

चौकी प्रभारी कस्बा चुनार उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपित के खिलाफ थाना चुनार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उआरोपित को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उनके साथ उपनिरीक्षक रमेश कुमार, मुख्य आरक्षी धनराज यादव और राजकुमार भारती शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा