home page

मीरजापुर : विंध्याचल धर्मशाला से पांच मोबाइल चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

 | 
मीरजापुर : विंध्याचल धर्मशाला से पांच मोबाइल चोरी के मामले में एक गिरफ्तार


- आरोपित के पास से एक मोबाइल बरामद, उन्नाव निवासी श्रद्धालु ने दर्ज कराया था मुकदमा

मीरजापुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र की एक धर्मशाला में परिवार के साथ ठहरे श्रद्धालु के पांच मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार काे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र के रायपुर पुरवा निवासी प्रियान्सु नितिन कुमार पुत्र रामकिशोर ने 13 अक्टूबर को विंध्याचल थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह परिवार के साथ धर्मशाला में आराम कर रहे थे। इसी दौरान परिवार के पांच मोबाइल फोन चोरी हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना और आरोपित की गिरफ्तारी के क्रम में मंगलवार को उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए अर्जुन बिंद पुत्र रमेश बिंद निवासी छोटकी महुवरिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा