home page

ओडिशा के तीन तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख का गांजा बरामद

 | 
ओडिशा के तीन तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख का गांजा बरामद


सोनभद्र, 16 अक्टूबर (हि.स.)। करमा थाना क्षेत्र में पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध लग्जरी वाहनों से कुल 118 किलो 670 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 60 लाख रूपये आंकी गई है। इस दाैरान पुलिस ने तीन लाेगाें काे गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल ने शुक्रवार को बताया की गुरुवार रात करमा थाना की पुलिस टीम एवं एसओजी करनवाह जाने वाले तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हिन्दुआरी की ओर से आ रही दो संदिग्ध कारें पुलिस को देखकर तिराहे से लगभग 50 मीटर पहले ही मुड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगीं। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रात्रि में 23:15 बजे रोक लिया गया। पुलिस टीम ने वाहन में सवार तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं तलाशी शुरू किया। इस दाैराहन वाहनाें से मादक पदार्थ और नकदी, माेबाइल बरामद की है।

एएसपी ने बताया की इस मामले में ओड़िशा राज्य के सुंदरगढ़ जिला निवासी तस्कर विश्वजीत बारिक, रविन्द्र नायक और मोहम्मद दानिश आलम को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने बताया कि वे और एक व्यक्ति के कहने पर गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिला पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस टीम ने तीनाें काे गिरफ्तार कर लिया और उनके गिराेह में शामिल अन्य आराेपिताें की तलाश की जा रही है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी