गमछे में लिपटी नवजात बच्ची का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
| Apr 10, 2026, 18:12 IST
मीरजापुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। कछवां थाना क्षेत्र के बजहा ग्रामसभा स्थित नेउर चट्टी में शुक्रवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिला। अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के शव को मकान के पीछे गमछे में लपेट कर फेंका गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार बच्ची लगभग 8-9 माह की पूर्ण विकसित थी। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

