home page

ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश तो शिकायत पर पति ने प्रेस से जलाया, केस दर्ज केस दर्ज

 | 
ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश तो शिकायत पर पति ने प्रेस से जलाया, केस दर्ज केस दर्ज


मुरादाबाद, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ दिल्ली स्थित उसकी ससुराल में दरिंदगी की गई। ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने पर पति ने उसे निर्वस्त्र कर प्रेस से जलाया है। मायके पहुंची पीड़िता ने सोमवार को नागफनी थाने में आरोपित पति, ससुर समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2025 को दिल्ली में लक्ष्मी नगर क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही ससुर उसे तंग कर रहा था। 10 अक्टूबर 2025 की रात ससुर कमरे में घुस गया और उसने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर छत पर सो रहा पति आया तो ससुर भाग गया। पति ने घर की बदनामी का हवाला देकर उसे शांत करा दिया। इसके बाद वह पीड़िता को मायके छोड़ने आ गया। कुछ दिन बाद पति-पत्नी वापस दिल्ली गए तो ससुर ने फिर से गलत हरकतें शुरू कर दी।

आरोप है कि पति पीड़िता को कमरे में ले गया और उसे निर्वस्त्र कर प्रेस से जला दिया।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित पति, ससुर, सास, देवर, देवरानी और देवरानी के मौसेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल