home page

मुरादाबाद : युवक ने शारीरिक शोषण कर बनाए अश्लील वीडियो, आरोपित व माता—पिता समेत 8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

 | 
मुरादाबाद : युवक ने शारीरिक शोषण कर बनाए अश्लील वीडियो, आरोपित व माता—पिता समेत 8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज


मुरादाबाद, 05 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर क्षेत्र की एक युवती ने अस्पताल में साथ काम करने वाले युवक पर शारीरिक शोषण करने व अश्लील विडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित ने उसको जान से मारने की धमकी। पुलिस ने आरोपित और उसके परिवार के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़ित युवती ने भोजपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह पीपलसाना स्थित एक अस्पताल में काम करती थी। देवीपुरा निवासी मो. जिशान भी अस्पताल में काम करता था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उससे दोस्ती की और शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया और अश्लील विडियो भी बनाई। बाद में आरोपित ने शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोपित जीशान, उसके बहनोई अकरम, बहन नजमा व मजरीना, भाई जुबैर, पिता नसीर अहमद, मां फातिमा और आलम उर्फ गबरू ने उसे धमकाया।

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल