युवती से छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, 16 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला क्षेत्र में एक युवक ने युवती से छेड़खानी और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार को आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि राहुल उर्फ विनीत गौतम उसे परेशान कर रहा है। वह अनजान नंबरों से फोन करता और रास्ते में छेड़खानी करता था। तीन दिन पहले सोमवार को आरोपित पीड़िता के घर पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी की। उसने पीड़िता के भाई और जीजा को भी जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आज आरोपित राहुल उर्फ विनीत गौतम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी गई है। जांच में जो भी तथा सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

